सपा नेता मुलायम सिंह यादव का हुआ निधन, अखिलेश यादव सहित पार्टी में दौड़ी शोक की लहर

उत्तर प्रदेश॥ सपा के वरिष्ठ नेता मुलायम सिंह यादव की मृत्यु हो गई। उनकी मृत्यु पर सपा कार्यकर्ताओ में शोक की लहर दौड़ रही है। मुलायम सिंह के अंतिम दर्शन के लिए उनके घर के बाहर लोग इकट्ठा हो चुके हैं।
वरिष्ठ नेता मुलायम सिंह यादव के निधन पर पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने गहरा दुख व्यक्त करते हुए इसे पार्टी की अपूरणीय क्षति बताया है। मुलायम सिंह यादव 3 दफा स्थानीय निकाय निर्वाचन क्षेत्र से विधान परिषद सदस्य एवं दो बार औरैया के विकासखंड भाग्यनगर के ब्लॉक प्रमुख भी रह चुके हैं।
अपने राजनीतिक करियर में बहुत ईमानदार रहे मुलायम सिंह यादव ने कभी कोई सम्पतित भी नहीं बनाई। शहर में कोई मकान नहीं था, वह पूरा जीवन गांव में रहे। सपा मुखिया अखिलेश यादव ने मुलायम सिंह यादव के निधन पर दुख जताते हुए परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि वह आजीवन किसान, गरीब और कमजोर वर्ग के लोगों की आवाज उठाते रहे।
उनका शहर में कोई अपना मकान नहीं है। वे पूरा जीवन गांव में ही सादगी का जीवन जिए। मुलायम सिंह यादव का कानपुर के रीजेन्सी हॉस्पिटल में उपचार चल रहा था जिसकी सूचना किसी को नहीं थी।